यूक्रेन में रूस के आक्रमण को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "हम रूस के तेल और गैस एनर्जी के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं...इसका मतलब है...अमेरिकी बंदरगाहों पर यह स्वीकार नहीं किया जाएगा।" गौरतलब है, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आज 13वां दिन है।