पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क शहर के एक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को 2 रॉकेट हमलों में कम-से-कम 35 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 100 घायल हुए हैं। इस स्टेशन का इस्तेमाल आम लोगों की निकासी के लिए हो रहा था। शुरुआती अप्रैल में रूस ने यूक्रेन पर बेलगोरोड में उसके ईंधन डिपो पर हमले का आरोप लगाया था।