यूक्रेन में फंसे अपने छात्रों को वापस लाने का खर्च उठाएगी पुद्दुचेरी सरकार

केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार यूक्रेन से राज्य में लौटने वाले छात्रों की यात्रा का खर्च उठाएगी। मुख्यमंत्री रंगासामी ने बताया कि उनकी सरकार पुद्दुचेरी वापस आने वाले छात्रों के हवाई टिकट का खर्च वहन करेगी। दरअसल, पुद्दुचेरी और कराईकल क्षेत्र के कुल 8 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं।