यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों के लिए पंजाब सरकार ने खोला 24x7 नियंत्रण कक्ष

पंजाब सरकार ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे राज्य के छात्रों और नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए 24x7 नियंत्रण कक्ष और हेल्पलाइन शुरू की है। राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया, "पंजाब में रह रहे लोग '1100' पर जबकि भारत के बाहर रह रहे लोग '+91-172-4111905' पर कॉल कर सकते हैं।"