रूसी हमले के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने को लेकर भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर आशीष मोघे ने कहा, "एयरफोर्स पूरी तरह तैयार है।" रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग के ज़रिए यूक्रेन-रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचाया गया है। यहां से भारतीय अधिकारी उन्हें बुखारेस्ट (रोमानिया) ले जाएंगे और फिर उड़ानों के ज़रिए वे भारत लौटेंगे।