यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए स्पाइसजेट संचालित करेगी विशेष फ्लाइट
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालकर घर लाने के लिए बुडापेस्ट (हंगरी) के लिए विशेष फ्लाइट का संचालन करेगी। स्पाइसजेट बोइंग 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करेगी और कुताइसी (जॉर्जिया) के रास्ते बुडापेस्ट पहुंचेगी। स्पाइसजेट ऐसी और विशेष फ्लाइट्स संचालित करने की योजना बना रही है।