यूक्रेन में फंसे भारतीयों को अपने खर्च पर वापस लाएगी भारत सरकार: राजनाथ सिंह
युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी वापसी का खर्च भारत सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा, "हमारे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की है। उन्हें यहां (भारत) सुरक्षित लाने की व्यवस्था चल रही है।" बकौल राजनाथ, हम चाहते हैं कि हालात सामान्य हो।