यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 2 फ्लाइट्स भेजेगी एअर इंडिया

एअर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए दिल्ली और मुंबई से बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) के लिए शनिवार को दो उड़ानें संचालित करेगी। बकौल एअर इंडिया, यूक्रेन में बदलती स्थिति पर विदेश मंत्रालय से इनपुट के आधार पर उड़ानों की व्यवस्था की गई है।