महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने रविवार को कहा कि राज्य के लगभग 1,200 छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिनमें से केवल 300 छात्रों का ही अपने अभिभावकों से संपर्क हो सका है। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार लगातार केंद्र के संपर्क में है...और लोग राज्य हेल्पलाइन नंबर और नियंत्रण कक्ष ईमेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं।"