यूक्रेन में बमबारी रुकने के बाद वहां से लाया जाएगा 21-वर्षीय भारतीय छात्र का शव: बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सूचना दी है कि यूक्रेन में युद्ध के बीच जान गंवाने वाले 21-वर्षीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव वहां बमबारी रुकने के बाद भारत लाया जाएगा। बकौल बोम्मई, शव नहीं गले इसके लिए उस पर केमिकल लगाकर उसे शव गृह में रखा गया है।