यूक्रेन में बिल्डिंग पर रूस के हमले के बाद उसमें बड़ा सा छेद हुआ, तस्वीर सामने आई

मीकोलायिव (यूक्रेन) में एक रूसी रॉकेट मंगलवार को क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन से टकराया जिसके बाद इमारत का एक हिस्सा नष्ट हो गया और उसमें बड़ा सा छेद दिखने लगा। स्थानीय गवर्नर के अनुसार, 11 लोग मलबे में फंसे हैं और अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी की है। हमले से पहले और बाद की इमारत की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं।