भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को दूतावास और सीमा चौकियों पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने की सलाह दी है। बकौल दूतावास, सीमा चौकियों पर स्थिति 'संवेदनशील' है और उन भारतीयों को निकालना मुश्किल हो रहा है जो बिना सूचना दिए सीमा जांच चौकियों पर पहुंच गए हैं।