खार्किव (यूक्रेन) में गुरुवार को एक 52-वर्षीय टीचर ओलेना कुरिलो एक रूसी मिसाइल हमले में अपना घर नष्ट होने के बावजूद बच गईं। चेहरे पर पट्टियां बांधे ओलेना ने कहा कि वह 'बहुत खुशकिस्मत' हैं और 'अपनी मातृभूमि के लिए सब कुछ' करेंगी। कई ब्रिटिश अखबारों ने पहले पन्ने पर खून से लथपथ ओलेना की तस्वीर प्रकाशित की है।