रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को बताया कि खारकीव के इज़िअम में एक सामूहिक कब्र मिली है। यूक्रेन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सामूहिक कब्र में 440 से अधिक शव दफन थे। उन्होंने इसे 'मुक्त कराए गए किसी भी शहर में मिली सबसे बड़ी सामूहिक कब्र में से एक' बताया है।