अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक, यूक्रेन में युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने सहयोगी देश उत्तर कोरिया से अधिक मात्रा में हथियार और गोला-बारूद खरीद रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस तोपखाने के गोले और रॉकेट खरीद रहा है। हालांकि, अमेरिकी इंटेलिजेंस ने रूस द्वारा खरीदे गए हथियारों की मात्रा का खुलासा नहीं किया है।