यूक्रेन में एक सैन्य सूत्र ने कहा है कि रूस के सैन्य वाहनों पर 'Z' और अन्य चिह्न इसलिए हैं ताकि यूक्रेनी वाहनों से भ्रमित होकर वे अपने लोगों के वाहनों पर ही हमला ना कर दें। सैन्य विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इनका संबंध इससे भी हो सकता है कि इन यूनिट्स को कहां तैनात किया जाएगा।