यूक्रेन में लड़ने के लिए रुके शख्स का बेटी को सेफ ज़ोन में भेजते हुए रोने का वीडियो आया सामने

यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूक्रेन का शख्स आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बनाए सेफ ज़ोन में अपनी बेटी को भेजने से पहले उसे गले लगाकर रोता दिख रहा है। एक मीडिया पोस्ट ने लिखा, "सेफ ज़ोन में परिवार को भेजता एक पिता...खुद लड़ने के लिए पीछे रुक गया।"