यूक्रेन में लड़ने के लिए अपनी सेना नहीं भेजेंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन और रूस के इस युद्ध में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका अपनी सेना नहीं भेजेगा। उन्होंने कहा, "लेकिन हम स्पष्ट कर देते हैं कि अमेरिका पूरी ताकत के साथ नाटो के अपने सहयोगियों की इंचभर ज़मीन की भी रक्षा करेगा...नाटो देश अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने के लिए समर्पित हैं।"