यूक्रेन में शख्स ने की रूसी सैन्य ट्रकों के सामने खड़े होकर उन्हें रोकने की कोशिश

यूक्रेन में रूसी सेना के काफिले में शामिल ट्रकों के सामने खड़े होकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। वीडियो में वाहन 'टैंक मैन' कहे जा रहे शख्स को बचाते हुए सड़क के किनारे से निकलते देखे जा सकते हैं। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था।