यूक्रेन में 'स्थाई शांति' से जुड़े प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में मतदान से भारत ने किया परहेज़

यूक्रेन में 'व्यापक, न्यायसंगत और स्थाई शांति' से जुड़े एक प्रस्ताव पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान से परहेज़ किया है। महासभा ने यूक्रेन और उसके समर्थक देशों द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के मसौदे को अपना लिया। प्रस्ताव के पक्ष में 141 और विरोध में 7 वोट पड़े जबकि भारत अनुपस्थित रहे 32 देशों में शामिल रहा।

Load More