यूक्रेन में हमले को लेकर अमेरिका के बाद ईयू ने भी पुतिन की 2 बेटियों पर लगाए प्रतिबंध

यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों ने बताया है कि ईयू ने यूक्रेन में हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 वयस्क बेटियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इससे पहले अमेरिका ने पुतिन की इन्हीं 2 बेटियों पर प्रतिबंध लगाया था। गौरतलब है कि ईयू ने रूस से कोयला के आयात को भी प्रतिबंधित किया है।