रूस-यूक्रेन विवाद के बीच अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को पोलैंड को 250 अब्राम टैंक बेचने की घोषणा की। ऑस्टिन ने कहा, यह अब्राम का सबसे मॉडर्न वर्ज़न है और पोलैंड को अत्यधिक उन्नत टैंक क्षमता प्रदान करेगा। इस बीच, पोलैंड के प्रधानमंत्री मैतिउस्ज़ मोरावीकी ने कहा, "हम चाहते हैं...यूरोप शांति से आगे बढ़े...और यही हमारा लक्ष्य है।"