संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूक्रेन छोड़कर जाने वालों की संख्या मंगलवार को 20 लाख पहुंच गई जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे तेज़ पलायन है। अधिकतर शरणार्थी हंगरी और पोलैंड जैसे पड़ोसी देशों में जा रहे हैं। गौरतलब है, फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रूस और यूक्रेन ने मानवीय कॉरिडोर बनाने पर सहमति जताई है।