यूक्रेन से तनाव के बीच रूस ने न्यूक्लियर ड्रिल के तहत लॉन्च कीं मिसाइलें
रूस ने शनिवार को बताया कि उसने सामरिक न्यूक्लियर ड्रिल के तहत बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों के ज़रिए समुद्र और ज़मीन में लक्ष्य को निशाना बनाया। यूक्रेन से तनाव के बीच न्यूक्लियर ड्रिल में किन्ज़ाल मिसाइल, सिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल और अन्य हथियार लॉन्च किए गए। इस ड्रिल का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निरीक्षण किया।