भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली फ्लाइट ने रोमानिया से मुंबई के लिए उड़ान भरी है। जयशंकर ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हमारी टीमें चौबीसों घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।"