यूक्रेन से निकाले गए 240 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा तीसरा विमान, चौथा भी हुआ रवाना

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया है कि ऑपरेशन गंगा के तहत रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन से निकाले गए 240 भारतीयों को लेकर बुडापेस्ट से तीसरी उड़ान दिल्ली पहुंची। यह दल सड़क मार्ग से यूक्रेन से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचा था। बकौल जयशंकर, बुकारेस्ट से चौथी फ्लाइट 198 भारतीयों को दिल्ली लाने के लिए रवाना हुई है।