यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों का पहला दल रोमानिया पहुंचा, सामने आया वीडियो

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों के पहले दल का रोमानिया पहुंचने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह दल सुसेवा सीमा पार कर रोमानिया पहुंचा है। बकौल बागची, सुसेवा में मौजूद हमारी टीम अब भारत की आगे की यात्रा के लिए उन्हें बुखारेस्ट तक छोड़ेगी।