यूक्रेन से बातचीत के लिए बेलारूस की राजधानी में प्रतिनिधिमंडल भेजने को तैयार हैं पुतिन: रूस

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में उच्च अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के सहयोगी बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने उनसे कहा है कि वह ऐसे शिखर सम्मेलन के लिए 'उपयुक्त परिस्थितियां बनाएंगे'।