यूक्रेन से लौटे छात्रों ने भारतीय संस्थानों में दाखिले के लिए दिल्ली में किया प्रदर्शन
युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस लौटे एमबीबीएस छात्रों ने भारतीय संस्थानों में अपनी बची हुई पढ़ाई पूरी करने के लिए दाखिले की मांग करते हुए रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। छात्रों के अभिभावकों ने कहा, "सरकार को हमारे बच्चों के करियर को उसी तरह से बचाना चाहिए जैसे उनकी जान बचाकर यूक्रेन से वापस लाई थी।"