यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को वहां से डिग्री के लिए 'क्रॉक-2' परीक्षा नहीं देनी होगी: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को संसद में बताया कि यूक्रेन की सरकार ने वहां से लौटने को मजबूर हुए भारतीय विद्यार्थियों की मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के लिहाज़ से कुछ छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अकैडमिक मूल्यांकन के आधार पर डिग्री दी जा सकेगी और उन्हें 'क्रॉक-2' परीक्षा नहीं देनी होगी।