यूक्रेन से समन्वय के साथ भारतीयों को लाने की चेष्टा करेंगे: पोलैंड जाने से पहले वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए पोलैंड रवाना होने से पहले कहा है, "हम समन्वय के साथ...लोगों को निकालने की चेष्टा करेंगे।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संदेश दिया है कि लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाना है। गौरतलब है, वीके सिंह समेत चार मंत्री विदेश जाएंगे।