कनाडा ने तत्काल प्रभाव से सभी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है। कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलगाबरा ने ट्वीट किया, "हम यूक्रेन के खिलाफ...अकारण हमलों के लिए...रूस को जवाबदेह ठहराएंगे।" इससे पहले जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, समेत अन्य कई देशों ने रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की थी।