बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने रविवार को कहा, "बेल्जियम ने सभी रूसी विमान कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, "हमारा यूरोपीय आसमान खुला आसमान है..ये उन लोगों के लिए खुला है जो लोगों को जोड़ते हैं, न कि उनके लिए जो क्रूरता से आक्रमण करना चाहते हैं।"