अमेरिका ने बताया है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में दिसंबर 2022 से अब तक रूस के 20,000 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 1 लाख लोग हताहत हुए हैं। अमेरिका के नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एनएससी) के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि मारे गए लगभग आधे लोग निजी वैगनर समूह द्वारा भर्ती किए गए सैनिक हैं।