रूस ने कहा है कि उसका युद्धपोत 'मोस्कवा' गुरुवार को विस्फोट होने और आग लगने के बाद डूब गया। रूसी समाचार एजेंसियों ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि युद्धपोत को तूफानी मौसम में बंदरगाह पर ले जाते समय यह हादसा हुआ। यूक्रेन का दावा है कि उसने युद्धपोत पर यूक्रेन निर्मित ऐंटी-शिप मिसाइल 'नेप्च्यून' से हमला किया था।