inshorts

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली का कार्टून शेयर करने पर यूक्रेन की मंत्री ने जताया खेद

यूक्रेन के विदेश मामलों की पहली उप-मंत्री एमीने जाफरोवा ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली का कार्टून शेयर करने पर खेद जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "यूक्रेन और इसके लोग...भारतीय संस्कृति का सम्मान और उनके सपोर्ट की सराहना करते हैं...(कार्टून) हटा लिया गया है।" उन्होंने लिखा, "यूक्रेन आपसी सम्मान और मित्रता...के साथ सहयोग को...बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"