यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की पत्नी ओलेना ज़ेलेंस्का ने युद्ध के बीच ग्लोबल मीडिया को खुले खत में लिखा है, "हमें नहीं पता कि (रूस से) युद्ध कब तक चलेगा।" उन्होंने कहा, "अगर हम परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पुतिन को नहीं रोकेंगे तो शायद दुनिया में कोई जगह सुरक्षित नहीं रहेगी...हम जीतेंगे क्योंकि हम एकजुट हैं।"