रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कीव की एक सड़क पर खुद से रिकॉर्ड किया वीडियो शुक्रवार को जारी किया और कहा, "हम सब यहां...अपनी आज़ादी की रक्षा कर रहे हैं!" उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ कहा, "हमारे रक्षकों की जय! यूक्रेन की जय!" यह वीडियो उनके कीव से भागने के दावों के बीच सामने आया है।