यूक्रेन की उप-रक्षा मंत्री एना मलियार ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि यूक्रेनी सेना की वर्दी में कई रूसी सैनिकों ने कीव की तरफ एक काफिले का नेतृत्व किया। बकौल मंत्री, यूक्रेनी सेना के ट्रकों को ज़ब्त कर रूसी सेना तेज़ी से कीव के सेंटर की ओर बढ़ रही थी। बाद में उन्होंने कहा कि वाहनों को रोक दिया गया।