यूक्रेनी सैनिकों ने जिस रूसी युद्धपोत को कहा था 'भाड़ में जाओ', उस पर किए 2 मिसाइल हमले

यूक्रेन ने काला सागर में तैनात रूसी युद्धपोत 'मोस्कवा' को 2 मिसाइल हमले कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का दावा किया है। रूसी एजेंसियों के मुताबिक, 1983 में बेड़े में शामिल हुए मोस्कवा पर कम-से-कम 700 किमी रेंज की 16 ऐंटी-शिप वुल्कन क्रूज़ मिसाइलें थीं। दरअसल, फरवरी में 13 यूक्रेनी सैनिकों ने इसी युद्धपोत से 'भाड़ में जाओ' कहा था।