यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना पर गोलीबारी करने से पहले बमों पर लिखकर महारानी को दी श्रद्धांजलि

यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना पर गोलीबारी करने से पहले बमों पर लिखकर महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय को श्रद्धांजलि दी जिनका 96-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। खुद को एयर असॉल्ट ब्रिगेड में यूक्रेनी आर्टिलरीमैन बताने वाले शख्स ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कीं जिसमें बम पर लिखा था, "आरआईपी महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय।" दूसरी तस्वीर में यूक्रेनी भाषा में श्रद्धांजलि लिखा था।