यूज़र ने क्रेड के फाउंडर से पूछा- कंपनी लाभ क्यों नहीं कमा रही?; उन्होंने दिया जवाब

बिल पेमेंट प्लैटफॉर्म क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह से एक इंस्टाग्राम यूज़र ने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में पूछा कि उनके स्टार्टअप ने अब तक मुनाफा कमाना शुरू क्यों नहीं किया। इस पर शाह ने लिखा, "कमाई से पहले टेक कंपनियां कई वर्षों तक डिस्ट्रिब्यूशन और एंगेजमेंट पर निवेश करती हैं।" बकौल शाह, 90% फंडेड कंपनियां बंद हो सकती हैं।