यूज़र्स ने रूस में अब तक चल रहे मैकडॉनल्ड्स के कुछ आउटलेट्स के वीडियो ट्वीट किए

रूस में कई लोगों और रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि वहां मैकडॉनल्ड्स के कुछ आउटलेट अब भी चल रहे हैं। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद 8 मार्च को मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने 850 आउटलेट्स को अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की थी। कुछ रूसियों ने सोशल मीडिया पर इन आउटलेट्स के वीडियो भी शेयर किए हैं।