यूजीसी इंडिया का ट्विटर अकाउंट हैक होने के कुछ समय बाद रीस्टोर किया गया

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट 'यूजीसी इंडिया' रविवार को हैक हो गया। हैक होने के बाद अकाउंट से ट्वीट किया गया, "बीन्ज़ आधिकारिक संग्रह के सामने आने पर हमने अगले 24 घंटों के लिए समुदाय के सभी सक्रिय एनएफटी व्यापारियों के लिए...एयरड्रॉप खोल दिया है!" हैक होने के कुछ समय बाद अकाउंट रीस्टोर कर दिया गया था।