तमिलनाडु में एक 32-वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर यूट्यूब वीडियो की मदद से घर पर अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने की कोशिश की जिसके बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की अनुमति से प्रसव कराया गया।