यूट्यूब ने 'कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन के लिए' संसद टीवी के अकाउंट को टर्मिनेट कर दिया है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को प्रसारित करने वाले संसद टीवी को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था। वहीं, ट्विटर पर कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि अकाउंट हैक हो गया था और उसका नाम बदलकर 'Ethereum' कर दिया गया था।