यूट्यूबर व 2 अन्य पर यूपी में महिला का गैंगरेप करने को लेकर दर्ज हुआ केस
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के एसएसपी हेमराज मीणा ने कहा है कि एक महिला का गैंगरेप करने के आरोप में यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान और 2 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीणा ने बताया कि अब्दुल्ला ने अपने दवाखाने में नौकरी का झांसा देकर गोरखपुर से पीड़िता को बुलाया था और वहां आरोपियों ने उसका गैंगरेप किया था।