यूट्यूबर इरफान ने अपने अजन्मे बच्चे के लिंग का किया खुलासा, तमिलनाडु सरकार ने भेजा नोटिस

अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियोज़ पोस्ट कर अजन्मे बच्चे के लिंग का खुलासा करने वाले यूट्यूबर और फूड व्लॉगर इरफान को तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भेजा है। भारत में लिंग का खुलासा करना गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के तहत गैरकानूनी है। इरफान और उनकी पत्नी ने दुबई जाकर लिंग जांच करवाई थी।

Load More