यूनाइटेड को लेकर सवाल पर रोनाल्डो ने 'मामला खत्म' जवाब के साथ 2 मिनट में समाप्त की पीसी
फीफा विश्व कप-2022 में घाना के खिलाफ 3-2 से जीत के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) करीब 2 मिनट तक चली। मैनचेस्टर यूनाइटेड को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद उसका उत्तर देने के साथ ही पीसी खत्म हुई। रोनाल्डो ने कहा, "(मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ) मामला खत्म। हम जीत गए...बाकी कुछ मायने नहीं रखता।"