यूक्रेन में रहने वाले दिल्ली के छात्र अनुराग पूनिया (22) को गुरुवार दोपहर 2 बजे भारत के लिए एक फ्लाइट लेनी थी लेकिन उनको एयरपोर्ट बंद मिला जिसके बाद अनुराग 40 अन्य लोगों के साथ मेट्रो से भारतीय दूतावास पहुंचे। यूनिवर्सिटी के अपने दोस्तों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "उन्होंने सायरन बजने पर हमें...अंडरग्राउंड...होने की सलाह दी।"